You are currently viewing रिंकू सिंह का जीवन परिचय, क्रिकेटर, जन्म, उम्र, वाइफ, परिवार, नेटवर्थ, आईपीएल करियर 2023 | Rinku Singh Biography In Hindi
Rinku Singh

रिंकू सिंह का जीवन परिचय, क्रिकेटर, जन्म, उम्र, वाइफ, परिवार, नेटवर्थ, आईपीएल करियर 2023 | Rinku Singh Biography In Hindi

आईपीएल के एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 5 गेंदों पर लगातार छक्के मारने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) चर्चा का विषय बने हुये हैं। आज इस लेख में हम आपको रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जीवन परिचय (Rinku Singh Biography In Hindi) बताने जा रहे हैं। यदि आप भी कोलकाता नाईट राईडर्स के इस युवा खिलाडी के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य पढें। इस लेख में रिंकू सिंह के जीवन परिचय के साथ रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर और उनके जन्म, उम्र, परिवार और आईपीएल करियर के बारे में भी आपको बतायेंगे।

Rinku Singh Biography Key Points

प्रचलित नामरिंकू सिंह
पूरा नामठाकुर रिंकू खानचंद्र सिंह जाट
पिता का नामखानचंद्र सिंह
माता का नामवीना देवी
जन्मतिथि12 अक्टूबर 1997
अलीगढ, उत्तर प्रदेश
उम्र25 वर्ष
स्कूलिंगज्ञात नहीं
शिक्षाकक्षा 9
धर्म (Religion)हिन्दू
पेशा (Occupation)क्रिकेटर
राष्ट्रीयताभारतीय (Indian)
बैटिंग स्टाइलबांये हाथ के बल्लेबाज
(Left Hand Batsman)
बॉलिंग स्टाइलदाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक
(Right hand off Break)
वर्तमान लिस्ट ए टीमउत्तर प्रदेश (साल 2014 से)
वर्तमान आईपीएल टीमकोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Niders) वर्ष 2018 से
आईपीएल की वर्तमान कीमत55 लाख रूपये
कुल सम्पत्ति5 करोड (अनुमानित)

रिंकू सिंह का जीवन परिचय

हाल ही में रिंकू सिंह तब चर्चा में आये जब उन्होंने अंतिम ओवर में अंतिम पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जडने का अनोखा रिकार्ड बनाया और अपनी टीम को एक बेहद रोमांचक मैच में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिंकू सिंह ने यह कारनामा आईपीएल 2023 में कर दिखाया है। आईपीएल 2023 का 13 वां मुकाबला खेला जा रहा था। कोलकाता नाईट राईडर्स और गुजरात टाइंटस के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राईडर्स को अंतिम 5 गेंदों में 29 रनों की जरूरत थी।

कोलकाता नाईट राईडर्स की ओर से रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद थे। वहीं यश दयाल गुजरात टाइटंस की ओर से अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आये थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी। इसके बाद जो हुआ वह आईपीएल के इतिहास में सबसे रोमांचक अंतिम ओवर के रूप में दर्ज हो गया है। एक समय मैच से बहुत दूर दिखने वाली कोलकाता नाईट राईडर्स को रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के मारकर बेहद ही रोमांचक जीत दिला दी।

रिंकू सिंह का आरंभिक जीवन

रिंकू सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के अलीगढ में जन्मे रिंकू सिंह का असली नाम रिंकू खानचंद्र जाट है। उनका जन्म पांच भाई बहनों के परिवार में हुआ था। पांच भाई बहनों में रिंकू तीसरे नम्बर की संतान हैं। रिंकू सिंह एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से आते हैं। रिंकू सिंह के पिता घरों में सिलेण्डर की डिलीवरी किया करते थे। वहीं रिंकू सिंह की माता एक गृहणी हैं। रिंकू सिंह का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण वातावरण में गुजरा। उनके पिता की कोई स्थायी नौकरी नहीं थी और वे एक गैस एजेंसी में सिलेण्डर डिलीवरी का कार्य करते थे। गरीबी और फटेहाली में आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण रिंकू अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाये। रिंकू सिंह केवल 9 वीं कक्षा तक ही पढे हैं। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट करने का शौक था।

लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रिंकू सिंह को क्रिकेट छोडना पडा। घर की माली हालत सुधारने के लिये रिंकू ने नौकरी ढूंढना शुरू किया। लेकिन कम शिक्षित होने के कारण रिंकू को नौकरी नहीं मिली। एक जगह उन्हें एक कोचिंग सेंटर में झाडू और पोछा लगाने का काम मिला। उन्होंने सोचा कि ऐसा कर के वह अपनी माली हालत नहीं सुधार पायेंगे। इसलिये वे वापिस क्रिकेट की ओर आये और क्रिकेट खेलना जारी रखा। लगातार संघर्ष करते हुये रिंकू सिंह ने 16 साल की कम उम्र में उत्तर प्रदेश के लिये लिस्ट ए कैटेगिरी में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर-Rinku Singh Cricket Career

अपने क्रिकेट खेलने के सपने को जिंदा रखते हुये रिंकू सिंह संघर्ष करते हुये क्रिकेट खेलना जारी रखा। और अपनी मेहनत के दम पर ही 5 मार्च 2014 को उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट में अपना पदापर्ण किया। अपने पहले मुकाबले में रिंकू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। और अपने पहलेे घरेलू मैच में ही अर्द्वशतक बनाया। रिंकू ने इस मैच में 84 रनों की पारी खेली। घरेलू टीम के लिये खेलते हुये रिंकू ने उत्तर प्रदेश की अंडर 19 और अंडर 23 की टीम में भी खेलने का मौका मिला। रिंकू ने इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते जल्दी ही रिंकू को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी चयनित कर लिया गया। 5 नवंबर 2016 को रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी का अपना पहला मैच खेला। रणजी ट्रॉफी के 2016-2017 के सीजन में रिंकू सिंह ने 40 मैचों में शानदार औसत से कुल 2875 रन बनाये। इसी दौरान रिंकू ने अपना उच्चतम स्कोर 163 रन भी बनाया।

रिंकू सिंह का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रदर्शन

फार्मेटमैचइनिंगनॉट आउटरनउच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्द्वशतकचौकेछक्के
प्रथम श्रेणी4059112875163*59.8970.8871933728
टी 2078701813927926.76139.750611160

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर

अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन का रिंकू सिंह को फायदा हुआ। और अगले ही साल उन्हें आईपीएल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल होने का मौका मिला। इस बार के आईपीएल सीजन में रिंकू सिंह को पंजाब की टीम ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रूपये में खरीद लिया। हालांकि इस सीजन में रिंकू केवल बेंच पर दर्शक बनकर ही रहे और उन्हें पंजाब की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

अगले साल रिंकू को कोलकाता नाईट राईडर्स ने 80 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। तब से वर्तमान तक रिंकू सिंह कोलकाता नाईट राईडर्स की ओर से ही खेलते आ रहे हैं। आईपीएल में रिंकू सिंह को एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। हालांकि साल 2017 से 2020 तक रिंकू को प्रतिभा के अनुसार मौके आईपीएल में नहीं मिले। जबकि उन्हें पंजाब और कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम के द्वारा ऑक्शन में खरीदा भी गया था। साल 2022 में रिंकू को पिछले सीजन्स के मुकाबले अधिक मौके दिये गये। इस बार रिंकू को कोलकाता नाईट राईडर्स के द्वारा खेले गये 7 मुकाबलों में टीम में शामिल किया गया था। इन मुकाबलों में रिंकू ने 148 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाये।

Rinku Singh IPL Price

वर्षक्रिकेट फ्रेंचाइजी (Franchise)कीमत
2017किंग्स इलेवन पंजाब
अब पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
10 लाख रूपये
2018कोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Riders)
80 लाख रूपये
2019कोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Riders)
80 लाख रूपये
2020कोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Riders)
80 लाख रूपये
2021कोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Riders)
80 लाख रूपये
2022कोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Riders)
55 लाख रूपये
2023कोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Riders)
55 लाख रूपये

Rinku Singh IPL 2023

साल 2023 के आईपीएल के सीजन में रिंकू सिंह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता नाईट राईडर्स की ओर से खेलते हुये रिंकू ने दूसरे ही मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ 33 गेंदों में 46 रन बनाये। लेकिन उनका इस आईपीएल का तीसरा मैच रिंकू और आईपीएल प्रेमियों के लिये यादगार बन गया। इस मैच में रिंकू की पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुये रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर पारी की अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर न सिर्फ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया, बल्कि अपनी टीम कोलकाता नाईट राईडर्स को भी रोमांचक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

अपनी इस पारी में रिंकू ने मात्र 21 गेंदों में 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रन कूट डाले। अपनी इस पारी में रिंकू ने 1 चौका और छ छक्के भी लगाये। रिंकू सिंह आईपीएल के इतिहास के मात्र पांचवे खिलाडी हैं जिन्होंने एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाये हैं। साथ ही वे आईपीएल के अंतिम ओवर में यह कारनामा करने वाल पहले खिलाडी हैं।

Rinku Singh IPL Statistics

IPL SEASONMATRUNSHSAVES/R100s50s4s6s
20170
2018429167.2593.540040
20195373018.5108.820012
202011111111000010
20210
2022717442*34.8148.7100177
2023*39848*49168.960039

रिंकू सिंह आईपीएल में कितने में बिका?

रिंकू को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदा था.


रिंकू सिंह आईपीएल में कौन सी टीम में है?

आखिरी ओवर में छक्कों की बौछार, केकेआर के स्टार रिंकू सिंह का धमाल। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला रिंकू सिंह और केकेआर टीम कभी भी नहीं भूल सकती है


रिंकू सिंह क्या प्रसिद्ध है?

रिंकू सिंह (जन्म 12 अक्टूबर 1997) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और सामयिक दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।


रिंकू सिंह को आईपीएल के लिए कब चुना गया था?

रिंकू सिंह को केकेआर ने 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदा था। भले ही पहला सीज़न बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन उनकी क्षमता पर विचार किया गया और उन्हें आईपीएल 2019 के लिए भी बरकरार रखा गया।

रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट क्या है?

रिंकू सिंह ने 30 आईपीएल मैच खेले और 28 पारियों में 658 रन बनाए। रिंकू सिंह का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 58 है। आर सिंह के नाम 0 आईपीएल शतक, 3 आईपीएल अर्धशतक और 7 गुना 30+ और 3 बार 20+ आईपीएल रन हैं। आर सिंह का 477 आईपीएल गेंदों में 21.93 के औसत के साथ 137.9 का स्ट्राइक रेट है।


रिंकू को भगवान क्यों कहा जाता है?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी गेंद पर अपनी टीम को घर ले जाने के लिए अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू ने अपने टीम के साथी से एक नया मोनिकर ‘लॉर्ड’ अर्जित किया। रिंकू सिर्फ 21 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने अपनी तेजतर्रार पारी में छह अधिकतम छक्के लगाए।


रिंकू सिंह कहाँ का है?

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। क्रिकेटर मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं।


रिंकू का असली नाम क्या है?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में जन्मे रिंकू सिंह का असली नाम रिंकू खानचंद्र जाट है।

Leave a Reply