उत्तर प्रदेश के मथुरा की होली पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। होली उत्सव में सबसे प्रसिद्ध बरसाना की लठ्ठमार होली है। इस उत्सव के समय देश विदेश के पर्यटक यहाँ आते हैं। लठ्ठमार होली के दिन यहाँ की स्थानीय महिलाएं लाठी लेकर निकलती हैं और पुरुषों को पीटती हैं। यह यहाँ का एक खेल होता है।