मानसिक रोचक तथ्य ( MENTAL PSYCHOLOGY FACTS IN HINDI)
मनोविज्ञान के अनुसार आपका हस्ताक्षर का आकार आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है। हस्ताक्षर जितना बड़ा होगा आपका आत्मविश्वास भी उतना ही बड़ा होगा।
अगर आप सोने से करीब 15 मिनट पहले संगीत सुनते हैं तो आपको अच्छी नींद आती है और सुबह आप को जागने में आसानी होती है।
जो लोग दिन में केवल 10 मिनट भी अपना पसंदीदा संगीत सुनते हैं वह लोग बाकी लोगों की तुलना में मानसिक तौर पर काफी खुश रहते हैं.
मनोविज्ञान के अनुसार वह करोड़पति व्यक्ति जिसने अपनी संपत्ति खुद कमाई हो वह उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहता है जिसे संपत्ति विरासत में मिली होती है।
जो व्यक्ति लोगों को हंसाना जानते हैं वे किसी को भी अपनी तरफ जल्दी आकर्षित कर लेते हैं.
मनोविज्ञान के अनुसार जब तक इंसान खुद से कमाने नहीं लगता है तब तक उसे पैसा मात्र मोह माया लगता है। जिसकी कदर वह पहले नहीं करता है।
जो लोग बड़ी आसानी से दूसरों की बातों पर भरोसा कर लेते हैं उनका हृदय बहुत कोमल होता है, इनके साथ अक्सर धोखेबाजी ज्यादा होती है. ऐसे लोग अपने जीवन में कोई बड़े फैसले नहीं ले पाते है.
मनोविज्ञान के अनुसार जब एक पुरुष अमीर बनता है तो वह एक से अधिक महिलाओं की कामना करता है, और जब एक महिला अमीर बनती है तो इसे लगता है कि उसे किसी पुरुष की आवश्यकता नहीं है।
Erotomania नाम की बीमारी सिर्फ लड़कियों को होती है जिसमें पीड़ित को हमेशा यही लगता है कि वह दुनिया में सबसे सुंदर है और हर कोई उन से प्यार करता है
मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग सबसे अच्छी सलाह देते हैं, वे लोग ज्यादातर समस्याओं से घिरे हुए होते हैं।
भारी आवाज़ वाले लड़के सामान्य लड़कों की तुलना में लड़कियों को ज़्यादा पसंद होते है।
आप प्रेम को जितना छुपाने की कोशिश करेंगे प्रेम उतना ही उजागर होगा।
जितना अधिक आप किसी से बात करेंगे उतना ज्यादा संभावनायें हो जाती हैं कि आप उसके प्यार में पड़ जाए।
जिस व्यक्ति से आप बहुत प्यार करते हैं उससे नाराज़ होना असंभव है।
अगर कोई लड़की आपसे बात करते समय अपने बालों को सहलाती है, तो इसका मतलब वह आपको पसंद करती है।
मनोविज्ञान के अनुसार आप जिस प्रकार के कपड़े पहनते हैं उसी प्रकार का आपका मूड ( स्वभाव) हो जाता है।
इंसान सोते समय छींक व खांस नहीं सकता है। अगर वह ऐसा करता है तो असल में वह जाग चुका होता है।
जिस इंसान को बहुत गुस्सा आता है वह अंदर से उतना ही नरम और भावुक स्वभाव का होता है। ऐसे लोगों की तर्क शक्ति बहुत तेज़ होती है और ये लोग काफी ईमानदार और खुले विचारों के होते हैं।
जो व्यक्ति डांस करता है चाहे अकेले में या पब्लिक में वह आम लोगों से अधिक पॉजिटिव और आकर्षक होता है।
जो व्यक्ति ज्यादा चीनी खाता है या मीठी चीजों का सेवन करता है वह स्वयं में शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
अगर किसी इंसान को कोई काम न करने के लिए कहा जाए तो वह सबसे पहले उसी काम को करने के बारे में सोचता है।
मनोविज्ञान के अनुसार जल्दी से बात मानने वाले लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं।
जहां प्यार होने में सिर्फ 5 सेकंड का समय लगता है वहीं प्यार को भूलने में 88 दिन तक लग जाते हैं।
यदि आप किसी से प्रेम/नफरत करते हैं तो उसे जाहिर कर दीजिए अन्यथा आपकी बेचैनी बनी रहेगी। इससे आपकी सोचने की क्षमता धीरे धीरे कम होने लगेगी।
अंधेरे में सोने वाले लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं, इन्हें अपने कार्य से बहुत प्रेम होता है। इनको अपने काम में देरी बिल्कुल भी पसंद नही होती है।