भारतीय संविधान का अनुच्छेद 80 संसद के उच्च सदन के रूप में राज्यसभा का उल्लेख करता है |
राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती हैं, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है |
राज्यसभा में 233 सदस्यों का चुनाव 29 राज्य तथा 2 केंद्रशासित प्रदेशों( दिल्ली एवं पुडुचेरी) के विधान मंडल द्वारा किया जाता है |
इसमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं | ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा तथा सहकारिता क्षेत्र में विशेष ज्ञान और अनुभव प्राप्त हो |
राज्यसभा का गठन 6 वर्ष के लिए होता है | राज्यसभा एक स्थाई सदन हैं, जो कभी भंग नहीं किया जा सकता है |
प्रत्येक 2 वर्ष पश्चात इसके एक तिहाई सदस्य अवकाश ग्रहण करते हैं और उनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाते हैं |