रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

यह पुरस्कार फिलिपिंस के भूतपूर्व राष्ट्रपति  रेमन मैग्सेसे की स्मृति में वर्ष 1958 से प्रदान किया जा रहा है | पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक तथा $50,000 प्रदान किए जाते हैं |

इस पुरस्कार को ‘ एशिया का नोबेल’ भी कहा जाता है |

यह पुरस्कार प्रत्येक  वर्ष 6 क्षेत्रों ; जैसे-जनसेवा, सरकारी सेवा, पत्रकारिता, जनसंचार, सामुदायिक नेतृत्व एवं अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव के लिए प्रदान किया जाता है |

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय विनोबा भावे (वर्ष 1958) थे | 52 भारतीयों को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है |

वर्ष 2019 में पत्रकार रविश कुमार को दिया गया |