50+ जानवरों के बारें में कुछ रोमांचक तथ्य 

टेरेंट्यूला मकड़ी, दो साल से ज्यादा खाने के बिना जीवित रह सकती है।

सांप मांसाहारी होते हैं, जिसका अर्थ है कि वे केवल जानवरों को खाते हैं, अक्सर सांप भोजन के लिए कीड़े, पक्षी, मेंढक और अन्य छोटे स्तनधारी जीवो का शिकार करते है।

क्या आप जानते हैं, सांड कलर ब्लाइंड होते है। इन्हें खेल के दौरान दिखाया जाने वाला लाल रंग का कपड़ा भी नही दिखता।

हाथी के लिंग का वजन 60 किलो तक हो सकता है, और यह अपने लिंग को जरूरत पड़ने पर पैर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

नीली व्हेल मछली दुनिया की सबसे बड़ी मछली होती है। इसकी जीभ का वजन एक हांथी जितना होता है।

झींगा मछली का खून पानी जैसा होता है लेकिन जब उसका खून बाहर निकलता है तो ऑक्सीजन के साथ मिलकर नीले रंग का हो जाता है।

ऊँट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं ऊँट एक बार में 100 से 150 लीटर तक पानी पी सकता है। वो सर्दियों में 2 महीनो तक बिना पानी के रह सकते हैं।

दुनिया भर में, अधिक लोग किसी अन्य जानवर की तुलना में बकरियों का दूध पीते हैं।

गाय के दूध की तुलना में बकरी का दूध कैल्शियम, विटामिन ए और नियासिन में अधिक होता है।

जिराफ, घोड़ो से भी तेज भाग सकते हैं और ऊट से ज्यादा दिनों तक पानी के बिना रह सकते हैं।