जानवरों के बारे में तथ्य

दुनिया का सबसे छोटा डॉगी ‘टॉडी’ है। यह इतना छोटा है की आप आसानी से इसे अपनी हथेली पर बैठा सकते हैं। इसका साइज 7 सेमी और वजन 300 ग्राम है। इसे दुनिया का सबसे छोटा डॉग माना जा रहा है।

सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है। नर मच्छर तो मीठे तरल पदार्थ पीता है। एक मादा मच्छर अपने वजन का तीन गुना खून पी सकती है।

चमगादड़ एकमात्र स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है। चमगादड़ की टांग की हड्डियां इतनी पतली होती हैं कि चमगादड़ की 1,200 प्रजातियों में से केवल 2 ही प्रजातियां (Vampire bat, Burrowing bat) जमीन पर चल सकती हैं।

शुतुरमुर्ग, घोड़े से भी तेज दौड़ सकता है।

क्या आप जानते हैं एक छोटा सा किट होने के बावजूद भी तितली 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से उड़ सकती है।

व्हेल मछली उलटी दिशा में नहीं तैर सकती।

समुद्र में गहरा गोता लगाने के लिए मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्लीया लगभग 1,000 तरह की आवाजें निकाल सती हैं जबकि कुत्ते सिर्फ 10 प्रकार की आवाजे ही निकाल सकते हैं।

एक जिराफ अपनी 21 इंच लम्बी जीभ से अपने कान भी साफ़ कर सकता है।