तोते के बारे में तथ्य

तोते का निवास स्थान कोटर कहलाते है। जो की एक खोखले पेड़ होते है तोते इन्ही कोटर में वे 2 से 8 अंडे देते है।

नर और मादा तोते दोनों ही अंडो को सेहने का काम करते है। बच्चे को अंडे से निकलने में लगभग 20 से 30 दिन लगते |

तोते के बच्चे को चिक कहा जाता है।इनके बच्चें जन्म के समय अंधे होते है। इनकी आंखे खुलने मेंकरीब 2 हफ्ते लगते है।

तोते को  समझदार होने में समय लगता है। लगभग 1 से 2 वर्ष के बाद ही इनमें समझ विकसित होती है।

उन तोतो को कंठी वाला तोता कहते है। जिन तोतो के गले पर लाल रंग का सर्किल होता है।

एक “Puck” नामक तोता ऐसा भी है | जिसने 1728 शब्दों को याद कर लिया था जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

तोते की अब तक 350 से ज्यादा प्राजाति की खोज की जा चुकी हैं। इनमें से मुख्य प्रजाति Parakeet, , Cockatoo, budgerigar, Love bird, Quaker, Macaws Amazon Parrot इत्यादि है।

“Pygmy” दुनिया के सबसे छोटे तोते का नाम है जो उंगली के आकार का है। इसका वजन 10 ग्राम और साइज 8 सेंटीमीटर है। यह तोता पपाया न्यू गिनी के जंगलों का निवासी है।

cookie एक ऐसा तोता था | जो 82 साल तक जीवित रहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है

Kakapo नामक तोते का वजन इतना ज्यादा है कि वो ठीक से उड़ भी नही पाता है। इसलिये इसका शिकार जंगली जानवर आसानी से कर लेते है।