कुश्ती से जुड़े विश्व रिकार्ड, कबड्डी से जुड़े विश्व रिकार्ड. अन्य खेलों से जुड़े विश्व रिकार्ड्स.

भारतीय डिस्कस थ्रोअर योगेश कठुनिया ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित ‘इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022‘ में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में डिस्कस थ्रो की एफ56 के इवेंट में योगेश ने 44.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

मणिपुर की 15-वर्षीय जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम जूडो विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। लिंथोई ने कैडेट विश्व चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ब्राज़ील की बियांका रेस को हराया। उन्होंने किसी भी आयु वर्ग में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने 2022 बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता। यह इतिहास में पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स में पदक जीता है

रेसलर अंतिम पंघाल ने अंडर-20 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है। 17-वर्षीय अंतिम ने 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कज़ाकिस्तान के अल्टिन शगायेवा को 8-0 से हराया।

29 वर्ष की वंदना कटारिया (फॉरवर्ड ) भारतीय हॉकी टीम की पहली महिला खिलाडी बनीं, जिन्होंने ओलंपिक के इतिहास का पहला हट्रिक गोल मारा.

एक ही ओलंपिक खेलों के आयोजन में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला Emma MacKeon हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की तैराक हैं. इन्होंने 4 स्वर्ण 3 कांस्य पदक जीते।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का पहला गोल्ड मैडल मीराबाई चानू ने महिला भारोत्तोलन की 49 किलोग्राम केटेगरी में जीता। उन्हीने रिकॉर्ड 201 किलोग्राम वज़न उठाया।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अखिल भारतीय इंटर रेलवे ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 24-वर्षीय अमलान बोरगोहेन 10.25 सेकेंड में 100-मीटर दौड़कर भारत के सबसे तेज़ पुरुष धावक बन गए हैं। उन्होंने अमिया मलिक को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 2016 में 10.26 सेकेंड में 100-मीटर दौड़ने का नैशनल रिकॉर्ड बनाया था। बोरगोहेन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10.34 सेकेंड में आया था।